फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोठी की सील तोड़कर रह रहा था गैंगस्टर नसीम का परिवार, पुलिस ने की थी सील…एक और रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज अखलाख नगर कटरी पीपरखेड़ा गांव की तीन करोड़ की कोठी को पुलिस ने सील किया था। हालांकि, गैंगस्टर का परिवार उसमें रहता मिला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोठी और गैंगस्टर नसीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ निवासी भूमाफिया व गैंगस्टर नसीम अहमद का परिवार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कटरी पीपरखेड़ा गांव स्थित सील की गई करोड़ों की कोठी में रहता मिला। सील तोड़कर कोठी में रहने की सूचना पर गंगाघाट पुलिस ने गुरुवार को भूमाफिया व गैंगस्टर नसीम अहमद के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नसीम अहमद का एक घर पीपरखेड़ा गांव में भी है। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के आरोप में बीते दिनों तीन करोड़ की इस कोठी के साथ 32 अचल संपत्तियों को सील किया था। सील गई संपत्तियों की कुल कीमत लगभग दो सौ करोड़ रुपये आंकी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंगस्टर का परिवार कोर्ट से बिना अनुमति लिए कोठी के मुख्य द्वार के छोटे दरवाजे की सील तोड़कर रह रहा है।
इस पर मौके पर जाकर वीडियोग्राफी कराई गई। गुरुवार देर रात जाजमऊ चौकी प्रभारी राजीव भदौरिया की तहरीर पर नसीम अहदम के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने बताया की भूमाफिया नसीम अहमद, उसके भाई फैज अहमद, बिलाल अहमद व रमजानी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। वर्तमान में सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

नसीम अहमद समेत सभी गैंगस्टर जमानत पर है बाहर
भूमाफिया व गैंगस्टर नसीम अहमद, उसका भाई फैज अहमद, बिलाल व रमजान अली उर्फ रमजानी सभी जमानत पर बाहर हैं। वहीं, लोगों में चर्चा है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी नसीम अहमद अपने सिंडीकेट के साथ जमीनों की खरीद फरोख्त का काम कर रहा है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि ऐसा है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

गैंगस्टर दिव्या व कन्हैया की सील जमीनों से हटे नोटिस बोर्ड
पत्रकार हत्याकांड के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर दिव्या व कन्हैया अवस्थी की कटरी पीपरखेड़ा व अवस्थी फार्म हाउस के पास जमीनों को काफी पहले पुलिस ने नोटिस बोर्ड लगाते हुए सील कर दिया था। इन सील जमीनों से नोटिस बोर्ड हटाकर भूमाफिया बेचने में जुटे हैं। इस बाबत सीओ सिटी सोनम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें