फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी माहौल में बारूद का कारोबारः 142 सुतली बम के साथ अपराधी गिरफ्तार, कही ये बात

Thu, 28 Mar 2019 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गुड्डू उर्फ रिजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में कोतवाली पुलिस ने देसी बम बनाकर उन्हें बेचने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से 142 सुतली बम मिले हैं। पुलिस के अनुसार आम सुतली बमों की अपेक्षा यह बम घातक हैं। इसमें ठोस बारूद भरा गया है। अपराधी ने चुनाव में बमों की आपूर्ति का ठेका लिया था। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि स्वाट टीम की मदद से गंगाघाट थानाक्षेत्र के मनोहरनगर निवासी गुड्डू उर्फ रिजवान को बाबूखेड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया गया था। गुड्डू के पास से पुलिस को 142 सुतली बम मिले। पूछताछ में उसने बताया कि इन बमों को चुनाव में खपाना था। विभिन्न लोगों से उसने ऑर्डर ले रखे थे।
विज्ञापन

गुड्डू उर्फ रिजवान भेजा गया जेल

वह बिना लाइसेंस के ही चोरी छिपे इन्हें बनाता था और बाद में बेच देता था। लाइसेंस न दिखा पाने की स्थिति में पुलिस ने गुड्डू उर्फ रिजवान के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए गुड्डू उर्फ रिजवान पर विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला, मारपीट के मुकदमे सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें