फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, फिर तीनों ने इस कदर पार कर दी हैवानियत की हदें

Tue, 14 Aug 2018 07:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात तीन दबंगों ने एक मकान में घुसकर युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसकी पत्नी के भी हाथों को बांधकर असलहे के बल पर तीनों युवकों ने उससे गैंगरेप किया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित दंपति एसपी से मिले। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह किसानी करता है। बताया रविवार रात वह अपनी पत्नी, बच्चों के साथ घर पर था। तभी गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामसागर, कुंवरपाल यादव पुत्र ओमकार व झल्लू सिंह पुत्र मंगल असलहा लेकर उसके घर में घुस आए और उसके सीने पर तमंचा अड़ा दिया। जब उसकी पत्नी चिल्लाई तो तीसरे आरोपी झल्लू ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा जानमाल की धमकी दी।


 
विज्ञापन

रस्सी से बांधकर डाल दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया

डेमो पिक
युवक ने बताया कि इसके बाद दो युवकों ने उसे रस्सी से बांधकर डाल दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर उसकी पत्नी के हाथ बांधकर अश्लील हरकतें की। तीनों युवकों ने उसके सामने पत्नी से दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद तीनों आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि रविवार सुबह घटना की तहरीर उसने कुरारा थाने में दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पीड़ित दंपति ने एसपी से मिलकर पूरी व्यथा सुनाई। जहां एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी एके सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

चार दिन पहले की थी चोरी  
पीड़िता के पति ने बताया कि चार दिन पहले इन्हीं आरोपियों ने उसके घर में चोरी की घटना की थी। बताया मामले की सूचना कुरारा थाने में दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी नाराज थे। जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें