फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गंगा का जलस्तर हुआ कम, पांडु नदी उफान पर

विज्ञापन
पानी से ​​घिरी बस्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद अब पांडु नदी उफान पर है। इससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। गुरुवार को जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों के लोग दहशत में आ गए। बर्रा-8 कच्ची बस्ती और मेहरबान सिंह का पुरवा के करीब एक दर्जन मकानों में पानी घुस गया है। बस्ती से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक आ गया है।
विज्ञापन

मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित पुल के नीचे भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। पुल के आसपास के मकानों में नदी का पानी घुसा है। पनका गांव में पांडु नदी उफान पर है। इससे नदी किनारे बने मकानों के निवासियों को खतरा है। गांव को शहर से जोड़ने वाले एकमात्र पुल से नदी का जलस्तर सिर्फ चार फीट नीचे है। अगर नदी का जलस्तर और बढ़ा तो पुल डूब जाएगा और गांव का संपर्क कट जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

बारिश की वजह से पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा था। दिन में यह अधिक था लेकिन शाम तक कम हो गया। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।

- मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें