फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 23 Oct 2017 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
किशोरी देर शाम अपनी छोटी बहन के साथ शौच को गई थी। किशोरी का पीछा करते हुए दो युवक दबोचकर उसे खेत में ले गए। दोनों ने किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी

डेमो पिक
हरदोई/भरावनः छोटी बहन के साथ शौच को गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
  अतरौली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी (17) रविवार देर शाम शौच के लिए गई थी। उसके साथ आठ वर्षीय छोटी बहन भी थी। दोनों खेतों की तरफ पहुंची तभी दो युवक पीछा करते हुए पहुंच गए। दोनों किशोरी को दबोचकर खेत में ले गए। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें