फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Thu, 21 Jul 2022 10:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने उसके फोटो एडिट कर उसके पति को अश्लील फोटो दिखाने का डर दिखाकर उसका शारीरिक शोषण किया।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2018 में वह कानपुर में रहकर एएनएम का कोर्स करती थी। इस दौरान सहेलियों के साथ एक होटल में खाना खाने गई थी, जहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। एक युवक ने उसके फोटो खींच लिए थे। 

विज्ञापन

युवक उसके गलत फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले साल दो दिसबंर को वह अपने साथियों के साथ उसे घर लेकर आने के बहाने गांव से कुछ दूरी पर माइनर के पास ले गया। जहां पर तीनों ने उसके साथ संबंध बनाए। इसका वीडियो बनाकर अब उसे ब्लैकमेल करके पैसों की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। युवती ने इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या कर लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें