फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः शारदा नहर में गिरकर डूबा किसान, मौत

विज्ञापन
फोटो-30- मृतक प्रभू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बावन। शारदा नहर के पास गुरुवार सुबह शौच के लिए गया किसान पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूब गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने दोपहर में सांडी थाना क्षेत्र में खुटेहना पुल के पास से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गांव सरायं निवासी प्रभू (50) खेती करता था। गांव के पास से शारदा नहर निकली है। गुरुवार सुबह वह नहर के पास शौच को गया था। इस दौरान पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूब गया।
ग्रामीणों ने उसके डूबने की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसकी नहर में तलाश कर रहे थे। घटनास्थल से तीन किलो मीटर दूर खुटेहना पुल के पास से दोपहर में उसका शव मिल।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सांडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सांडी सुनील कुमार ने बताया कि पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूबने से किसान की मौत हुई है।

फोटो-29- रोते बिलखते मृतक के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें