फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! शादी का झांसा देकर विधवा के साथ गैंगरेप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Aug 2020 01:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बेवा ने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह शहर में एक चिकित्सक के क्लीनिक पर काम कर अपने तीन नाबालिग बच्चों का भरण पोषण करती है। उसकी क्लीनिक पर दुर्गेश कुमार सक्सेना पुत्र रुपराम सक्सेना निवासी मोहल्ला बघाकटरा भी काम करता है। शादी का झांसा देकर चार साल से संबंध बनाए है, गर्भवती भी हो गई।

देवेश सक्सेना, धीरू बाथम, सौरभ सक्सेना तथा अनुज शर्मा ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोस के काफी लोग एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी गाली गलौज करते हुए वहां से भाग गए। शिकायत करने पर पुलिस ने दुर्गेश सक्सेना को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तब दुर्गेश ने कोतवाली स्थित मंदिर में शादी की और गर्भपात करा दिया। 12 जुलाई को दुर्गेश सक्सेना व उसके भाई किशन सक्सेना ने घर में बैठकर शराब पी और फिर उसे पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें