फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रकम निकाल बैंकों को चपत लगाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 26 Oct 2020 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में पुलिस ने बैंकों को चूना लगाने वाले चार शातिर एटीएम हैकरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपये निकालने के बाद एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी कर बैंक से वापस खाते में रकम जमा करवाते थे। चारों को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि रविवार रात नया शिवली रोड पर स्थित एक एटीएम बूथ के भीतर चार लोग खड़े थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। ये फतेहपुर बिंदकी निवासी हर्षित व शुल पटेल, नरवल के आकाश पटेल व सुरजीत यादव हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाते हैं।

उसमें रकम जमा करते हैं। फिर एटीएम में जाकर रकम निकालने की प्रक्रिया करते हैं। पैसे निकलने के दौरान ही ट्रांजेक्शन कैंसिल कर देते हैं और एक नोट वापस मशीन में जाने देते हैं। इससे पैसे तो निकल आते हैं लेकिन ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद बैंक के कस्टमर केयर को कॉल कर सूचना देते हैं कि उनके खाते से रकम निकल गई है। चूंकि रकम ट्रांजेक्शन फेल होता है, ऐसे में बैंक खुद की गलती मानकर रकम वापस कर देता है। आरोपियों के पास से 20 एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप, आठ मोबाइल, सरिया और कुछ चाबी भी बरामद हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें