फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इटावा जंक्शन पर एक घंटा खड़ी रही गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस

Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर देहात के भाऊपुर-मेथा के पास अप लाइन में मालगाड़ी के डिरेल होने से अप-डाउन में आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। इटावा जंक्शन पर गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस करीब एक घंटा खड़ी रही। इसके बाद उसे धीमे-धीमे चलाया गया। इसके अलावा जोधपुर-हावड़ा ढाई घंटा समेत कई पांच ट्रेनें लेट रहीं। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उन्हें प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को कानपुर देहात के भाऊपुर-मेथा के पास अप लाइन में मालगाड़ी डिरेल हो गई। इससे अप-डाउन में चल रही कई ट्रेनों को जहां-तहां प्रभावित कर दिया गया। इस दौरान गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर खड़ा कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। इसके अलावा हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक अप में बाधित होने से जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट देरी से आई।
इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट, नाई ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटा 45 मिनट लेट रही। इसके अलावा लखनऊ-आगरा जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 45 मिनट व स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 54 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन आने का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, दैनिक व जरूरतमंद यात्री दूसरे वाहनों व निजी संसाधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें