फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में चल रहा था जुआ: पुलिस ने दो जुआरियों को पकड़ा, मौके से 1270 रुपये बरामद, अन्य की तलाश जारी

Tue, 23 Aug 2022 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में चल रहे जुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। मौके से 1270 रुपये ,एक ताश की गड्डी सहित अन्य चीजें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में जुआ खेलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर के अंदर सोमवार देर शाम पुलिस ने जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। सोशल मीडिया पर जुए का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक विद्यालय बंद होने बाद देर शाम से बाउंड्री फांदकर परिसर के अंदर कई महीनों से लोग जुए की फड़ लगा रहे थे। जानकारी पर खडेसर चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देख जुआ खेल रहे जुआरी विद्यालय की बाउंड्री फांदकर भागने लगे।
इस पर पुलिस ने दौड़ाकर हृदयपुर गांव निवासी अनिरुद्ध यादव और देवेंद्र यादव को धर दबोचा। वहीं, मौके पर 1270 रुपये , एक ताश की गड्डी सहित अन्य चीजें बरामद हुई है। चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फरार हुए अन्य जुआरियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें