फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गदहा सम्मेलन’ में केजरीवाल को ‘ढेंचू’ सम्मान और इन्हें मिला ‘गदहा रत्न’...

Sun, 20 Nov 2016 01:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बाबा रामदेव का गंधर्व विवाह कैटरीना कैफ के साथ कराया गया - फोटो : ओपी वाधवानी
विज्ञापन
रंग भारती संस्था के गदहा सम्मेलन में शनिवार रात कानपुर के लाजपत भवन में खूब ठहाके लगे। 41 वर्षों से हर नवंबर माह में मनाया जाने वाला गदहा सम्मेलन इस बार रंग भारती के दिवंगत सदस्य सूंड़ फैजाबादी की स्मृति में समर्र्पित किया गया। 
विज्ञापन

नोटबंदी पर चकाचौंध ज्ञानपुरी ने कहा, ‘बुरे दिन के लिए रुपया जुटाते थे हम, अब रुपये के बुरे दिन आ गए, इसी का है गम’। विकास बौखल ने कहा, ‘ऐसी नोटों की मार खाते हैं, मसाला उधार खाते हैं’। रंग भारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने पढ़ा, ‘गुंडे घूम रहे हैं निर्भय सड़कों में बाजारों में, डाकू घुसकर टहल रहे हैं संसद के गलियारों में’। समीर शुक्ला ने, ‘अरजी हमार हवै, मरजी तोहार हवै, बम बनाके पाकिस्तान भेज देयौ हमका’। मुंबई से आसकर्ण अटल ने, ‘गांवों में संस्कार था, शहर में रोजगार था। रोजगार के लिए गांव छूटा तो आंखों की शर्म रही जाती। वहां पगड़ी उतारने में आती थी शर्म, यहां कपड़े उतारने में नहीं आती’ पढ़ा। दमदार वाराणसी, दिलीप दुबे कानपुर, डंडा बिजनौरी, चकाचौंध, रवि चतुर्वेदी, जमुना प्रसाद ने रचनाएं पढ़ीं।
इस मौके पर कवियों को उपहार दिए गए। राज्यपाल राम नाईक की ओर से पत्तलों की जयमाल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से राजमुकुट और पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से झाड़ू भेंट की गई। इसका उद्घाटन मूर्खिस्तान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। यह विशिष्ट अतिथि गधा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चींपों चींपों की आवाज में मूर्ख समुदाय को आशीर्वाद दिया। चींपों भाषा को संविधान की भाषा सूची में शामिल करने और हर जगह मूर्खों के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन

इनको मिला गदहा रत्न सम्मान
विश्व की सात हस्तियों को गदहा रत्न का राष्ट्रीय शिखर सम्मान मिला। इसमें मार्कंडेय काटजू, शिवपाल सिंह यादव, अजीत सिंह, मुनव्वर राणा, नवजोत सिंह सिद्धू, स्वामी प्रसाद मौर्या, शीला दीक्षित शामिल रहीं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल को ढेंचू सम्मान से नवाजा गया। 
इनका हुआ गंधर्व विवाह
हर साल की तरह इस बार भी गंधर्व विवाह कराया गया। इसमें अमर सिंह का सानिया मिर्जा के साथ, महापौर जगतवीर सिंह द्रोण का विद्या बालन के साथ, राहुल गांधी का पीके की खाट संग, बाबा रामदेव का कैटरीना कैफ, प्रदीप चौबे का राखी सावंत से कराया गया। रंग भारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने आशाराम बापू की वेशभूषा धारण कर लोगों का स्वागत किया और उन्हें जूतों की माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें