फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Mahotsav: ब्रेक डांस झूले की टूटी ट्रॉली, परिवार समेत घायल हुए फर्नीचर व्यवसायी; एसडीएम ने दी चेतावनी

Wed, 03 Jan 2024 08:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा महोत्सव में झूले की एक ट्रॉली टूटकर गिर गई। ट्रॉली में सवार शहर के फर्नीचर व्यवसायी अपने परिवार के साथ गिरकर चोटिल हो गए। घायल कारोबारी का आरोप है कि कई बार घटनाएं होने के बावजूद लापरवाही जारी है। 
 
विज्ञापन
फर्नीचर कारोबारी शमशुल कमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा महोत्सव में झूला संचालकों की लापरवाही लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है। मंगलवार रात करीब नौ बजे चलते झूले की एक ट्रॉली टूटकर गिर पड़ी। ट्रॉली में सवार शहर के फर्नीचर व्यवसायी अपने परिवार के साथ गिरकर चोटिल हो गए। आनन-फानन में झूला रुकवाकर उन्हें झूले से उठवाया गया। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें ई-रिक्शे में बैठाकर उसी हालत में वहां से रवाना कर दिया। 

विज्ञापन


शहर में लगी इटावा प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में झूले लगे हैं। इनमें ब्रेक डांस, नाव, टावर झूला समेत कई झूले हैं। इनका आनंद लेने के लिए लोगों से साठ से सत्तर रुपये तक का टिकट वसूला जा रहा है। इसके बावजूद उनकी जिंदगी के साथ झूला संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे शहर के फर्नीचर कारोबारी शमशुल कमर उर्फ चांद निवासी रामगंज अपने परिवार के साथ झूला झूलने पहुंचे थे। 

इस बीच ब्रेक डांस झूले की एक ट्रॉली अचानक से टूटकर गिर गई। इससे शमशुल कमर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उनकी पत्नी को अंदरूनी चोटें आई हैं। उनके साथ बैठी छोटी बच्ची बाल बाल बच गई। इस हादसे से आसपास अफरा तफरी मच गई। झूले को रुकवाकर कर्मचारियों ने उन्हें उतरवा दिया और एक ई-रिक्शे में बैठकाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। उनके सिर में चार टांके आए हैं। घायल कारोबारी का आरोप है कि कई बार घटनाएं होने के बावजूद लापरवाही जारी है। 
विज्ञापन


सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है एक परिवार ब्रेक डांस झूले पर बैठे थे, जो कि टूट कर गिर गया। इससे दंपती घायल हो गए। हालांकि एक व्यक्ति के सिर में चोट है। झूला ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि आखिर यह घटना कैसे घटित हुई। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें