फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेहमई कांड के वादी का अंतिम संस्कार, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, गांव में छाया मातम

Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहमई कांड के वादी राजाराम सिंह (80) का सोमवार को गांव के बाहर यमुना नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पांच सौ लोग शामिल हुए। गैर जनपदों से भी लोग आए थे। हालांकि राजनीतिक दलों से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मौजूद रहे। बेहमई कांड के वादी राजाराम सिंह लीवर की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। रविवार शाम उनकी घर में ही मौत हो गई थी। जानकारी पर सोमवार सुबह आसपास के गांवों के अलावा जालौन, औरैया जिलों से लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

घर के बाहर भारी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई थीं। गांव के बाहर यमुना नदी घाट पर बड़े बेटे बादाम सिंह उर्फ राजू सिंह ने मुखाग्नि दी। उनकी मौत के बाद गांव में मातम छा गया। उनकी पत्नी विमला देवी बिलखती रहीं। राजाराम की मौत के बाद अब उनके छोटे भाई सेवानिवृत्त फौजी शिवपाल सिंह न्याय की लड़ाई जारी रखेगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें