फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नितिन के अंतिम संस्कार पर पूरा गांव हुआ गमगीन

Tue, 04 Oct 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद नितिन के अंतिम संस्कार में पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारामुला में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए नितिन कुमार का पार्थिव शरीर सेना द्वारा सुबह 7 बजे उनके पैतृक गांव नगला बरी लाया गया। पहले से वहां मौजूद पूरा गांव शहीद के शव के आने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही नितिन का शव परिजन के सामने लाया गया, उसे देख मां-बाप फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन


पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुबह तकरीबन 9 बजे नितिन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहीद नितिन को श्रृद्धांजलि देने पहुंचे। शहीद के मां-बाप की पीड़ा देख उन्हें सांत्वना दी। 

शिवपाल ने तकरीबन 20 लाख रुपए शहीद के परिवार की बतौर आर्थिक मदद देने का वायदा किया। गांव की सड़क का नाम 'शहीद नितिन मार्ग' रखने की बात कही। वहीं कांग्रेस नेता शीला दीक्षित भी शहीद के परिजनों का  दुखदर्द बांटने के लिए उनसे मिलने पहुंची। हालांकि वह शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें