फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो की टक्कर से फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।खाड़ेपुर कालोनी निवासी शिवदास केसरवानी (40) बसंत विहार में फल का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी कांति व चार बच्चे हैं। बेटे शिवम व शुभम ने बताया कि मंगलवार शाम पिता सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें