कानपुर। दबौली वेस्ट बाबा की बगिया निवासी रिंकू पाल उर्फ टांचा (26) टैंपो चालक था। फैक्टरी कर्मी उसकी मां शिवकांती ने बताया कि बेटा शराब का लती था। कुछ माह पहले गाेविंदनगर पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में जेल भेजा था। मार्च में जेल से छूटने के बाद से वह टैंपो भी चलाने नहीं जा रहा था। बेटा शराब के नशे में धुत होकर उनसे अक्सर झगड़ा करता था। मंगलवार को वह काम पर गई थी तभी बेटे ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)