फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहर पुल के पास सड़क तक सजती फल मंडी, दुर्घटना का खतरा

Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर में नहर पुल स्थित नगर पंचायत द्वार के पास यातायात पुलिस का पिकेट बना हुआ है। सुबह से यहां यातायात पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके सड़क तक फल मंडी सजती है। इससे वाहन सवारों के साथ पैदल राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। जाम की स्थिति के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर में नहर पुल के पास फलों के थोक आढ़त है। फुटकर बिक्री के लिए यहां दुकानदार सुबह फल खरीदने पहुंचते हैं। हर दिन सुबह फल मंडी सड़क तक सज जाती है। आढ़ती प्लास्टिक की कैरेट में आम, केला, सेब व अंगूर आदि फुटपाथ से लेकर सड़क तक रख लेते हैं। खरीदारी करने आने वाले फुटकर दुकानदार वाहनों को सड़क पर या फिर किनारे की तरफ खड़ाकर लोडिंग करते हैं।
यह अतिव्यस्त मार्ग है, सड़क तक फल मंडी लगने से जाम लगता है। इससे वाहन सवारों व पैदल राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर कई विद्यालय हैं जबकि गांवों से छात्र-छात्राएं भी नगर स्थित विद्यालयों में पढ़ने आते हैं। सत्यप्रकाश त्रिवेदी, भूरा सिंह व विकास यादव आदि ने बताया कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस के सिपाहियों की मौजूदगी के बाद भी सड़क तक फल मंडी लगती है।
विज्ञापन

..............................
यातायात पुलिस के किसी सिपाही ने सड़क तक फल मंडी लगने की शिकायत नहीं की है। जानकारी कराकर सड़क पर फल मंडी न लगे इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - विवेक यादव, यातायात प्रभारी
.....................
ध्वस्त कराए जा चुके हैं अवैध निर्माण
करीब दो साल पहले नहर पुल के पास अवैध निर्माण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने अभियान चलाया था। तक सड़क किनारे की तरफ बनाए गए अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए थे। अब फल आढ़ती फिर से अस्थायी टिनशेड आदि डालकर कारोबार कर रहे हैं। यह लोग सड़क पर फलों से भरी कैरेट रखकर अव्यवस्था फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें