फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने से लेकर सीएम तक से शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई, डीएम के सामने आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को पकड़े पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नर्वल तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार सुबह युवक ने डीएम के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। युवक नाली का विवाद न सुलझने से नाराज था जिसके चलते वह शनिवार सुबह समाधान दिवस में पहुंचा था। डीएम के आदेश पर चार घंटे पंचायत के बाद मामले का निपटारा किया गया।
विज्ञापन


नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव की 80 वर्षीय वृद्धा रानी देवी का कच्चा मकान है। वृद्धा का आरोप है कि पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर घर से पानी निकलने वाली नाली को बंद कर दिया। उन्होंने नर्वल थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार शिकायती पत्र दिए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 14 दिसंबर को आरोपियों ने बेटे रणजीत सिंह उर्फ बउवन को पीटा।

थाने गई तो प्रभारी ने अभद्रता कर भगा दिया। न्याय की गुहार लगाते हुए वृद्धा का बेटा बउवन मां संग शनिवार सुबह नरवल तहसील पहुंचा। जहां जेब से पेट्रोल की बोतल निकालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसीपी चकेरी और पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में ले जाकर शांत कराया। बाद में डीएम के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने कहा कि आपके कार्यालय में पहले भी आया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौजूद डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने एसीपी चकेरी को मामले की जांच सौंपी। इसके बाद एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा व एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने करीब चार घंटे गांव में बैठकर पंचायत के बाद विवाद को सुलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें