फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बीच नदी में मोटरबोट बंद होने पर दोस्तों ने की थी चालक की हत्या, तीनों को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 17 Mar 2025 10:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मोटरबोट चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट पुलिस ने मोटरबोट चालक निखिल निषाद (30) की हत्या का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। बीच नदी में मोटरबोट बंद होने पर विवाद के बाद हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सत्तीचौरा के पास रहने वाले गंगाराम निषाद ने बताया कि बेटा निखिल निषाद (30) मैस्कर घाट पर मोटरबोट चलाता था। शुक्रवार की शाम लगभग सवा छह बजे इलाके में रहने वाला ओमप्रकाश का बेटा समीर, बनियाबाजार निवासी दीपेंद्र व ऋतु, निखिल को अपने साथ ले गए थे। शनिवार को उनके बेटे का शव गंगा में उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वे कभी आशनाई में तो कभी नशेबाजी में हत्या की बात कहने लगे। सख्ती करने पर टूट गए। आरोपियों ने बताया कि चारों मोटर बोट से उन्नाव की ओर गए थे। वहां शराब पार्टी की। वापसी में बीच नदी में पेट्रोल खत्म होने के चलते मोटरबोट बंद हो गई। इस पर तीनों का निखिल से विवाद हो गया। इससे नाराज तीनों ने मारपीट की। इसके बाद गंगा में डूबो कर निखिल की हत्या कर दी और गंगा में बहा दिया। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें