फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्त कर रहे थे दारू पार्टी, दोनों ने सोडा के धोखे में शराब में कीटनाशक मिलाकर पीया, हालत बिगड़ी

Mon, 12 Aug 2019 07:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दोस्तों को दारू पार्टी करना महंगा पड़ गया। उन्नाव के अजगैन में सोमवार की दोपहर दो लोगों ने एक चक्की में रखे कीटनाशक को सोडा समझकर शराब में मिलाकर पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। घरवालों ने दोनों को बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शहर के शिवनगर निवासी सत्यपाल सिंह (52) पुत्र शेरबहादुर परेंदा स्टेट बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। वह सोमवार सुबह परिवार समेत पैतृक गांव लहिया आए थे।

यहां पर वह राजेश सिंह (40) पुत्र कैलाश सिंह के साथ उनकी आटा चक्की में बैठकर शराब पीने लगे। धोखे से वहीं पर धान की फ सल में डालने के लिए रखी कीटनाशक दवा को सोडा समझकर शराब में मिला लिया। शराब पीते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें