फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक साबित हुई यारी: दोस्त को शराब पिलाकर कार के पीछे बांधा, एक किलोमीटर घसीट मरा समझकर छोड़ा

Sun, 20 Sep 2026 07:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

घायल के दोस्त समेत दो पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शख्स ने शनिवार रात अपने दोस्त को शराब पिलाने के बाद कार में पीछे बांध दिया। लगभग एक किलोमीटर तक कार से घसीटने के बाद उसे मरा समझकर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुइयां के पास छोड़कर भाग गया। परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे और घायल काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी बबलू राठौर (40) पिहानी चुंगी पर लोहा आदि बेचने की दुकान चलाते हैं। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी विमलेश राठौर टायर बेचने का काम करते हैं। बबलू और विमलेश के बीच गहरी दोस्ती है। बबलू के बेटे शिवम ने बताया कि विमलेश के कुछ रुपये शाहाबाद के एक व्यक्ति पर बाकी हैं। वहां तकादा करने विमलेश अपने साथ बबलू को भी ले गए थे। वापसी में शनिवार को बबलू अपनी ससुराल और बहन के घर भी विमलेश के साथ गए थे।

 

आरोप है कि विमलेश ने बबलू को शराब पिला दी। इसके बाद कार में पीछे बांधकर काफी दूर तक घसीटा और फिर वहीं छोड़कर चला गया। बबलू के घर न पहुंचने पर उन्हें तलाशते हुए परिजन पिहानी जा रहे थे। इस दौरान कुइयां के पास वह सड़क किनारे घायल मिले बबलू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने मौके का जायजा लेने के बाद परिजन से भी जानकारी ली। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि शिवम की शिकायत पर विमलेश और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें