फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लेकर बंगाल से दादरी जा रही मालगाड़ी में लगी आग, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक

Mon, 02 Dec 2019 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मालगाड़ी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से कोयला लादकर दादरी दिल्ली जा रही मालगाड़ी में सोमवार को सुबह करीब 8:15 बजे औरैया में कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। तभी इंजन के बाद दूसरे नंबर की बोगी में कोयले में आग लग गई। धुआं उठता देखकर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस पूरे घटनाक्रम में 10:15 बज गए।
विज्ञापन


इस बीच तकरीबन एक घंटे के लिए अप ट्रैक को रोक दिया गया। गाड़ियों को लूप लाइन से पास कराया गया। कराया गया। एक मालगाड़ी और नीलांचल एक्सप्रेस को झींझक-कानपुर स्टेशनों के बीच खड़ा किया गया। इस दौरान क्रासिंग पर एक घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। कोयला लादकर दादरी दिल्ली जा रही मालगाड़ी सुबह कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

 
विज्ञापन

इसी बीच करीब 8:15 बजे गरीब रथ को पास कराने के लिए मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोक दिया गया। मालगाड़ी के रुकते ही चालक ने इंजन के बाद दूसरे नंबर की बोगी में लदे कोयले से धुआं उठता देख वाकी टॉकी से कंचौसी स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत कंचौसी पुलिस चौकी और रेलवे पुलिस को जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कंचौसी के एसआई रामप्रकाश और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया।

रेल फ्रेट कॉरीडोर बनने के कारण फायर ब्रिगेड सीधे स्टेशन नहीं पहुंच सकी। इससे आग बुझाने में देरी हुई। बाद में मालगाड़ी को पीछे कर क्रासिंग के पास ले जाया गया। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच विलंब से चल रही मरूधर-अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन से निकाला गया। एक घंटे तक अप लाइन ट्रैक बाधित करना पड़ा।

एक मालगाड़ी और नीलांचल एक्सप्रेस को झींझक-कानपुर स्टेशनों के बीच खड़ा किया गया है। मौके पर ट्रेन संचालन इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार मीना, आरपीएफ एसआई राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार यादव, स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय, सिविल पुलिस फफूंद और कंचौसी ने आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे बिजली इंजीनियरों ने रेल यातायात के लिए लगे बिजली के तारों से आपूर्ति को काटा। इस दौरान क्रासिंग पर एक घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें