फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चों को भी है पैदाइशी दिल की बीमारी तो यहां मिलेगा मुफ्त इलाज, ये भी है सुविधा

Tue, 09 Jul 2019 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चों की पैदाइशी दिल की बीमारी के मुफ्त इलाज की दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों की दिल की पैदाइशी बीमारी का इलाज कानपुर के मेडिकल कॉलेज के एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में मुफ्त हो रहा है। 15 दिन में दिल के छेद के छह मरीजों का इलाज किया गया है। इसके अलावा दिल की अन्य बीमारियों का इलाज भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोगियों को यह सुविधा केंद्र सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई जा रही है।  सोमवार को मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी और कार्डियोलॉजी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश्वर पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि यह सुविधा सभी हृदय बालरोगियों को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि दिल के छेद बंद करने तथा बच्चों की दूसरी पैदाइशी दिल की बीमारियों में 60 से 90 हजार रुपये तक खर्च आता है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह इलाज निशुल्क है। इसके अलावा रोगियों के इलाज के लिए घरवालों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

जिन बच्चों को पैदाइशी दिल की बीमारी होती है वह बहुत छोटे होते हैं। इस योजना में रोगी के बीपीएल होने की बाध्यता नहीं है। सभी वर्ग के रोगी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। दिल की पैदाइशी बीमारियां जेनेटिक कारणों और गर्भावस्था के दौरान मां को होने वाले विभिन्न संक्रमण की वजह से भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें