फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री में बांटा आलू, जियो दयालु

Sat, 03 Dec 2016 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फ्री में आलू बांटता किसान - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिल्हौर में नोटबंदी के बाद किसानों द्वारा उठान न करने से डंप पड़ा आलू कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने लोगों को फ्री में बांटा। अमर उजाला की पहल के बाद क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेजों से फ्री में आलू लेेने के लिए सुबह से देर शाम तक लोग आते रहे। इनमें गरीब भी थे और बेटी की शादी वाले लोग भी। 
विज्ञापन


दरअसल, नोटों की किल्लत के कारण किसानों ने कोल्ड स्टोरेजों में रखा आलू उठाने से इन्कार कर दिया है। फसल भी बंपर है इसलिए कोल्ड स्टोरेज फुल हैं। 30 नवंबर तक किसानों को किराया देकर आलू उठाना था लेकिन नहीं उठाया। अब ये डंप आलू फेंकने की तैयारी हो रही थी। इस पर अमर उजाला ने कई कोल्ड स्टोरेज मालिकों से बात कर डंप आलू जरूरतमंदों को बांटने की पहल की थी। कोल्ड स्टोरेज मालिक इसके लिए तैयार हो गए।

कसबे के जीटी रोड स्थित वरुण शीतालय के मालिक मोती बाबू ने बताया कि जय यादव निवासी पाती निवादा, महेंद्र सिंह निवासी पंत नगर बिल्हौर, गुड़िया, ठेकेदार निवासी नसिरापुर, गोपाल निवासी चंडाली आदि को झोला भर-भर जरूरत के अनुसार आलू फ्री में दिया। कई सपेरों और गरीब महिलाओं को भी आलू बांटा गया। शाम 5 बजे तक यहां से 55 लोगों ने आलू लिया।
विज्ञापन


लालपुर व ककवन रोड स्थित राधा कृष्ण स्टोर के मालिक देवेंद्र कटियार ने बताया कि बरौली गांव के राजू कटियार, सुशील, सेवकराम, सोबरन को लड़कियों की शादी के लिए 40-40 किलो आलू फ्री दिया गया। कई अन्य लोग बोरियां में भर-भर के भी आलू ले गए हैं। 47 लोगों को फ्री में आलू दिया गया। बिल्हौर ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों द्धद्भ भी ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू लादकर बंटवाया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें