कई कोल्ड स्टोरेज और आलू मिल मालिकों ने अमर उजाला मुहिम से जुड़कर मुफ्त आलू बांटने का एलान किया है। बिल्हौर के बीबीपुर स्थित सुंदर कोल्ड स्टोर के प्रबंधक उमेश मिश्रा ने स्वयंसेवियों, गरीबों से 9450487884 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आलू मुफ्त ले जाने की बात कही है।
बिल्हौर, अरौल, गागूपुर में तीन आलू मिलों के मालिक सुशील कटियार ने कहा कि 9936616481 नंबर पर संपर्क कर कोई भी निर्धन, या शादी के लिए आलू ले सकता है। बिल्हौर के पूर्व ब्लाक प्रमुख और बारंडा क्षेत्र में कई आलू मिल मालिक अशोक कटियार ने कहा कि कोई भी गरीब 9935882789 पर संपर्क कर नि:शुल्क आलू उनकी मिलों से ले सकता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कई आलू मिलों के मालिक देवेंद्र कटियार ने भी फ्री आलू बांटने की हामी भरी है।
चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार जमुना कोल्ड स्टोर के मालिक अमरजीत सिंह पम्मी ने अमर उजाला की पहल को सलाम करते हुए कहा कि मोबाइल नंबर 9792710888 पर संपर्क कर मिल से गरीब लोग नि:शुल्क आलू ले सकते हैं। कालरा कोल्ड स्टोर के मालिक योगराज कालरा ने कहा कि मोबाइल नंबर 9415406936 पर संपर्क कर जरूरतमंद लोग फ्री आलू ले सकते हैं।
शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार आलू मिल मालिक मुन्ना कटियार ने बताया कि उनके भैसऊ, महिपालपुर और इधनापुर गांव स्थित तीनों कोल्ड स्टोरेज में छोटे आलू कोई भी व्यक्ति आकर नि:शुल्क ले सकता है। जरूरतमंद मोबाइल नंबर 8795393923 पर संपर्क करें।