फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री कोचिंग के लिए 30 जनवरी तक करें आवेदन

Sun, 18 Jan 2015 02:16 AM IST
आसिफ हुसैन, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग दिलाने हेतु आवेदन मांगे गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में 30 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए की गई कोचिंग का भुगतान सरकार द्वारा होगा। इसकी अधिकतम धनराशि 15 हजार रुपये वार्षिक होगी। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार चंदानी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक (मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन) वर्ग के स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग और मेडिकल सेक्टर में आगे बढ़ाने के मकसद से  योजना शुरू की है।
विज्ञापन

 इसके अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा 60 फीसदी से अधिक अंक से पास की हो।
 उनके अभिभावकों की आय  ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार रुपये साल और शहरी क्षेत्र में 55 हजार रुपये  साल से अधिक न हो। कोचिंग चुनने का अधिकार भी छात्र-छात्राओं के पास ही होगा।
 मंडल मुख्यालय में उत्कृष्ट कोचिंग का चयन करना होगा।
इसके लिए कोचिंग का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।  संस्था का पिछले वर्षों में चयन का अच्छा नतीजा रहा हो। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत कोचिंग की लागत का 50 फीसदी धन मिलेगा।
विज्ञापन

संस्था को चयन के समय और कोचिंग की समाप्ति के बाद दो किस्तों में पैसा दिया जाएगा।  डीएमओ मुकेश कुमार चंदानी ने बताया कि आवेदनपत्र के लिए प्रोफार्मा कार्यालय में उपलब्ध है।
छात्र-छात्राएं सारे प्रमाणपत्रों के साथ आवेदनपत्र भरकर 30 जनवरी तक कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें