फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे नोट नहीं तो फ्री होंगी अस्पताल में जांच

Fri, 11 Nov 2016 01:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फुटकर की समस्या से जूझ रहे हैलट प्रशासन से बृहस्पतिवार दोपहर बाद कुछ शर्तों के साथ खून, एक्सरे, भर्ती और अल्ट्रासाउंड जांचें फ्री कर दी हैं। यह व्यवस्था शुक्रवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। शर्त यह है कि मरीज के पास सिर्फ बड़ी नोट हो और यूजर चार्ज काउंटर पर उस समय फुटकर न हो। साथ ही फ्री कराने के लिए दिन में सीएमएस और रात में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के पास जाना होगा।
विज्ञापन


कानपुर के हैलट में बुधवार से ही फुटकर की दिक्कत होने लगी थी। लेखाधिकारी सुनील बाजपेई ने बताया कि यूजर चार्ज काउंटर से प्राप्त फुटकर रुपयों से किसी तरह बुधवार और बृहस्पतिवार दोपहर तक काम चला। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के एसबीआई मैनेजर से छोटे नोट मांगे गए लेकिन उन्होंने दस हजार रुपये से ज्यादा देने में असमर्थता जता दी। मरीजों की सुविधा के मद्देनजर प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने सशर्त फ्री जांच की अनुमति दी है। लोगों को सहयोग करना चाहिए और फुटकर रुपये होने के बाद भी फ्री जांच का प्रयास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें