कानपुर में व्यापार के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को हनुमंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरबंस मोहाल के हूला गंज निवासी ओम गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रेल बाजार में भी कई लोगों ने रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज करवाया है।