फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: यूपी बोर्ड एग्जाम में जालसाज बेच रहे फर्जी प्रश्नपत्र

Tue, 21 Mar 2017 10:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- इंटरमीडिएट का फिजिक्स का पेपर लीक होने की अफवाह, डीआईओएस ने की जांच
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड एग्जाम में जालसाज धड़ल्ले से फर्जी प्रश्नपत्र बेच रहे हैं। इसका खुलासा मंगलवार को फर्रुखाबाद में उस वक्त हुआ जब जालसाजों ने इंटरमीडिएट के एक पेपर के लीक होने की फर्जी अफवाह फैलाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

डेमो
दरअसल, फिजिक्स फर्स्ट पेपर लीक होने की अफवाह फैलाकर जालसाजों ने फर्जी पेपर बनाकर जमकर धन उगाही की। सूचना पर पहुंचे डीआईओएस ने जांच की तो मामला झूठा निकला।

मंगलवार सुबह से ही मोहम्मदाबाद में इंटरमीडिएट का फिजिक्स फर्स्ट पेपर लीक हो जाने का बाजार गर्म हो गया। सायंकाल पाली में फिजिक्स की परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों ने नकली प्रश्नपत्र वाली कापी को खरीद लिया।

सूचना पर डीआईओएस कमलेशबाबू मौके पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में जब फिजिक्स इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र का पैकेट देखा तो वह पूरी तरह से सील पाया गया। इसके बाद सायंकाल पाली में परीक्षा शुरू होने के बाद जिस पेपर को लीक बताकर बाजार में बेचा गया था। उसका मिलान किया गया तो वह पूरी तरह से फर्जी पाया गया।

प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने बताया कि लोग उनके सेंटर को पहले ही नहीं होना देना चाहते थे। अब अफवाह फैलाकर उनके सेंटर की बदनामी कर रहे हैं। डीआईओएस कमलेशबाबू ने बताया कि यह पूरी तरह से खबर गलत है। कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। सभी लिफाफे केंद्र पर बंद पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें