औरैया। गांव भरसेन निवासी विक्रम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 2019 से लेकर अब तक उसके पास आयकर कार्यालय से लगातार आयकर जमा करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। विभागीय कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि प्रोपराइटर मेसर्स देहली स्टील के मालिक इरफान व प्रोपराइटर मेसर्स न्यू इंडिया इरशाद ने उसके पैनकार्ड के जरिए करोड़ों रुपये का व्यापार किया। आरोप है कि उन्होंने जीएसटी अदा नहीं किया। उसका पैनकार्ड लगा होने की वजह से आयकर विभाग उसे जीएसटी जमा करने के नोटिस भेज रहा है। दोनों ही फर्मों के मालिकों ने किसी के जरिए उसके कागजात पाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। सीओ सदर अशोक कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।