फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर पुलिस में भर्ती 3 जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विभाग में खलबली

Mon, 21 Jan 2019 05:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पुलिस विभाग में फर्जीवाड़े के जरिए भर्ती हुए तीन जवानों का मामला सामने आते ही समूचे विभाग में खलबली मच गयी। जानकारी के अनुसार तीन जवानों पर इटावा जिले के सिविल लाइन थाने में एसएसपी कार्यालय में तैनात लिपिक राजकुमार ने धारा 420, 465 में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि वर्ष 2015 की सीधी भर्ती में छल करके कागजों में छेड़छाड़ कर पुलिस विभाग मे भर्ती हुए हैं। इस मामले में आरक्षी अभिषेक कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी टाडा थाना भरथना इटावा , दीपक कुमार पुत्र नाथूराम निवासी हुसैनपुर पुठिया संतोषपुर धार थाना बसरेहर इटावा और आरक्षी हरी किशन पुत्र मुंशीलाल निवासी वाजपेयी नगर थाना भरथना इटावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें