पेशकार अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया
पॉक्सो के एक मामले में कोर्ट ने बर्रा दो निवासी नरेंद्र सचान की जमानत अर्जी 24 जून 2023 को निरस्त कर दी थी। उसके बाद भी वह रिहा हो गया। मामले संज्ञान में आने के बाद जांच में दोषी पाए गए गुजैनी के मर्दनपुर पीपौरी रोड निवासी पेशकार अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
दोनों को भेजा गया है जेल
इस मामले में पीड़िता के पिता ने कोतवाली में कोर्ट के पेशकार अश्विनी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली चन्द्रकांत मिश्रा ने बताया कि निलंबित पेशकार और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।