कानपुर। काकादेव एन-ब्लॉक स्थित उदय प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रखे सोफे में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आग की सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां पहुंची थीं। पानी की बौछार कर चंद मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। (संवाद)