यूपी के हमीरपुर में इन दिनों किन्नरों के सम्मेलन चल रहा है। चौथेदिन यहां कानपुर से एमएलए का चुनाव लड़ चुके किन्नर पायल ने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं' का समर्थन किया। कहा कि आज देश ही नहीं विश्व में बेटियां बड़े बड़े पदों पर आसीन है। पुत्र होने पर वह जितनी खुशी मनाते है उससे कही ज्यादा उन्हें पुत्री के जन्म होने पर मनाना चाहिए। दोनों को समान अधिकार देते हुए पुत्रियों को भी अच्छी शिक्षा दें ताकि वह अपने परिवार के साथ देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
2 of 4
कपड़ों की खरीददारी करते किन्नर।
पायल ने बताया कि वर्ष 2002 में उन्होंने गोविंदनगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। मगर जीत हासिल न होने का उन्हें मलाल है। छोटे से शहर में किन्नर सम्मेलन को आयोजित किए जाने पर उन्होंने यहां के आयोजकों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर से आए किन्नर पायल।
पायल ने इस दौरान कहा कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे गेस्ट हाउस से जुलूस निकलेगा। जो सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में घंटा चढ़ाएंगे। सम्मेलन परिसर में लगे मीना बाजार में किन्नरों द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है। फिरोजाबाद से आए किन्नर गुडिया, छिबरामऊ की सोनी, मैनपुरी की मिस चांदनी आदि खरीददारी करती नजर आई।
घंटा चढ़ाने तक उपवास रखेंगें किन्नर
सम्मेलन के आयोजन शांती ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद जुलूस महावीर मंदिर पहुंचेगा। जहां घंटा चढ़ाने के बाद सभी किन्नर अपना व्रत तोड़ेगें। बताया कि सुबह से सभी लोग उपवास रखेंगे। उन्होंने यहां के जनमानस द्वारा किए जा रहे सहयोग की तारीफ की।