नगर में चौदह और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
शुक्लागंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में शुक्रवार को चौदह और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से दो लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया। नगर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 493 पहुंच गई है। जिसमें 225 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 11 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 79 लोगाें की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई। जिसमें मिश्रा कालोनी का 35 वर्षीय युवक व आठ वर्षीय बच्ची, ऋषिआश्रम निवासी 40 वर्षीय युवक, सुभाष नगर निवासी 42 वर्षीय युवक, गोपीनाथपुरम निवासी 39 वर्षीय युवक, ऋषिनगर निवासी 52 वर्षीय महिला, गायत्री नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्धा व 34 वर्षीय महिला, शक्ति नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष, मनोहर नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, शक्ति नगर निवासी 57 वर्षीय पुरुष, 80 वर्षीय वृद्धा, 45 वर्षीय महिला व 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
.................
इनसेट-
बैंक क्लर्क के परिजन होम क्वारंटीन
पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ स्थित एक बैंक में तैनात बैंक की लिपिक ने कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद फ र्जी रिपोर्ट देने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी गई थी। सीएमओ के निर्देश पर पॉजिटिव क्लर्क के सभी परिजनों को होम क्वारंटीन और दो लोगों को होम आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए। जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। बताया कि जब युवती की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई तो उन्होंने भी कोई विधिक लिखापढ़ी नहीं की।
..................