कानपुर के बर्रा में बुधवार शाम प्रेमी के साथ जा रहा युवती को बंधक बनाकर चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की।
मूलरूप से बांदा निवासी युवती दामोदर नगर में बहन-बहनोई केसाथ रहकर नौकरी करती है। बुधवार शाम बिधनू में रहने वाले प्रेमी से मिलने गई थी। शाम होने पर प्रेमी उसे बाइक से छोड़ने बर्रा आ रहा था।
फत्तेपुर गोही के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने प्रेमी को पीटकर बंधक बना लिया और उसे खेत में खींचकर ले गए। वहां दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर आस-पास खेतों से ग्रामीण आ गए तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।