फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जा रहा युवती को बंधक बनाकर चार युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 05 Sep 2019 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा में बुधवार शाम प्रेमी के साथ जा रहा युवती को बंधक बनाकर चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की। 
विज्ञापन


मूलरूप से बांदा निवासी युवती दामोदर नगर में बहन-बहनोई केसाथ रहकर नौकरी करती है। बुधवार शाम बिधनू में रहने वाले प्रेमी से मिलने गई थी। शाम होने पर प्रेमी उसे बाइक से छोड़ने बर्रा आ रहा था।

फत्तेपुर गोही के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने प्रेमी को पीटकर बंधक बना लिया और उसे खेत में खींचकर ले गए। वहां दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन शोर मचाने पर आस-पास खेतों से ग्रामीण आ गए तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें