फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सहित चार कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। विधायक ने सोमवार को सीएचसी, गोशाला सहित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर सहित चार कर्मी अनुपस्थित मिले। वहीं मरीजों ने महिला डॉक्टर के नियमित न आने की शिकायत की। इस पर विधायक ने चिकित्सक को फटकार लगाते हुए नियमित आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक निर्मला संखवार सोमवार को अचानक रसूलाबाद सीएचसी पहुंच गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रदीप यादव सहित स्वास्थ्य कर्मी मीरा, मधू, निधि अनुपस्थित मिलीं। इस पर विधायक ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। मौजूद मरीजों ने महिला चिकित्सक राशि जैन पर नियमित न आने का आरोप लगाया।
विधायक ने मौजूद डॉक्टर को फटकार लगाते हुए नियमित अस्पताल आने को कहा। विधायक ने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण के बाबत जानकारी ली। बताया गया कि अब 22613 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। मरीजों ने पेयजल की समस्या बताई।
विज्ञापन

इस पर ईओ संजय पटेल को वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश दिए। बाद में विधायक ने अस्पताल परिसर में एक पीपल का पौधा रोपा। इसके बाद वह कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं। जानकारी दी गई कि गोवंशो के लिए तीन टीन शेड में 90 सीलिंग फैन लगे है। साथ ही विधायक ने गोबर से उपला बनाने वाली मशीन को भी देखा। इस दौरान डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. सौरभ शाक्य, अमित शर्मा, सभासद जीतू त्रिपाठी, सुशील तिवारी, अरविंद कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें