कानपुर। मध्य रेलवे के अकोलनेर-अहिल्यानगर-निंबलक स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इस कारण चार ट्रेनें निरस्त, 10 परिवर्तित मार्ग से और एक देरी से चलेगी। इनमें से अधिकतर कानपुर होकर जाती हैं।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया। 01415 पुणे-गोरखपुर 14 से 18 मई तक निरस्त रहेगी। 01416 गोरखपुर-हडपसर 15 से 19 मई तक निरस्त रहेगी। 01449/01450 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 16 से 17 मई तक निरस्त रहेगी। 12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस 15 मई को मनमाड़-पुणे मार्ग से चलेगी। 17323 हुबली-बनारस एक्सप्रेस 15 मई को सोलापुर-मनमाड़ जंक्शन मार्ग से जाएगी। 12627 बंगलूरू-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 से 17 मई तक सोलापुर-मनमाड़ जंक्शन मार्ग से चलेगी। 11078 जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस 14 से 16 मई तक मनमाड़-पुणे होकर चलेगी। 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर 17 मई को चार घंटे देरी से 08:20 बजे चलेगी।