कानपुर। चकेरी के लाल बंगला में सोमवार देर शाम पैदल जा रही वृद्धा को सड़क पर गिराकर चेन लूटने के मामले में पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों के 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। फुटेज के आधार पर आधा दर्जन संदिग्धों को भी उठाया गया है।
लाल बंगला के परदेवनपुरवा निवासी आशा मिश्रा (62) सोमवार शाम त्योहार की खरीदारी के लिए लाल बंगला गई थीं। घर लौटते समय घर से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आए युवक ने उनका गला पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनके गले से करीब सात ग्राम की सोने की चेन और लॉकेट तोड़कर बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला था। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।