कानपुर। बीते बुधवार की देर रात को सूचना के आधार पर शिवनारायण टंडन सेतु के नीचे स्थित रेलवे लाइन के पास से चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच असलहे और 13 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अनवरगंज के कुली बाजार निवासी अल्तमस, बेकनगंज निवासी साहबान, बजरिया के कंघी मोहाल निवासी आजम उर्फ आशू और सरसैया घाट निवासी विशाल निषाद के रूप में हुई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अन्य जिलों से असलहे लाकर बेचते हैं। मिलने वाले रुपयों से नशे की लत पूरा करते हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। (संवाद)