कानपुर। गौ-गौरैया संरक्षण समिति की ओर से चलाए जा रहे गौरैया संरक्षण संवर्धन अभियान के तहत विशिष्ट जनों को गौरैया का घोंसले भेंट किए गए। संस्था के अध्यक्ष मनीष पांडेय और उपाध्यक्ष रजनीश द्विवेदी ने मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार व डॉ. आनंद कुमार को गौरैया के घोंसले दिए। पांडेय ने बताया कि जनवरी के बाद गौरैया का प्रजनन काल आने वाला है। गौरैया को अपने घर बुलाने के लिए पहले से ही तैयारी करनी चाहिए। घर के आसपास छोटे-छोटे पौधे लगाएं, दाना-पानी रखें जिससे गौरैया आकर्षित हो। ब्यूरो