फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बहनों को बंधक बनाया, दो से गैंगरेप

Fri, 20 Mar 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
गजनेर थाने के एक गांव में चार बहनों को बंधक बनाकर तीन दिनों तक घर में दो बहनों से रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को घर में घुसकर तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। तीन दिनों तक चारों लड़कियों के घर से बाहर न निकलने पर ग्रामीणों को आशंका हुई तो गुरुवार को बाहर से छिपकर देखा। भीतर युवकों के होने का पता चलते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। लड़कियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ 376, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव के अपने घर में चारों बहनें एक साथ रहती हैं। इनमें सबसे बड़ी 20 वर्ष, उससे छोटी 18 और तीसरी व चौथी क्रमश: 14 और सात साल की है। मां का देहांत काफी पहले हो चुका है।

पिता कानपुर नगर में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बीती 17 मार्च की देर रात तीन युवक लड़कियों के घर में घुस गए। युवकों को देख चारों बहनें दहशत में आ गईं। युवकों ने लड़कियों को घर से बाहर जाने पर जान से मार देने की धमकी दी। फिर दो बहनों को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और दरिंदगी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, गांव वालों ने जब कई दिनों से चारों लड़कियों को घर के बाहर नहीं देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कुछ ग्रामीणों ने बाहर से टोह लेनी शुरू की कि माजरा क्या है।

अंदर युवकों के होने का पता चलते ही उनका दिमाग चकराया। गांव के तमाम लोग जुट गए। ग्रामीणों ने धावा बोलकर लड़कियों को युवकों के चंगुल से आजाद कराया।

 इस बीच मौका पाकर तीनों युवक वहां से भाग निकले। इस बीच जानकारी पाकर लड़कियों का पिता भी कानपुर से घर आ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें