फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः चादर की रस्सी बनाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 'चार बंदी फरार'

Thu, 15 Feb 2018 03:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी बंदी संप्रेक्षण गृह से फरार हुए चार बंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में कानपुर के नौबस्ता में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार किशोर बंदी, बंदी गृह में बनी खिड़की को तोड़कर फरार हो गए। यह राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह नौबस्ता क्षेत्र के धोबिन पुलिया स्थित तीन मंजिला निजी भवन में चल रहा है। बाल सुधार गृह के दूसरी मंजिल पर बे एक हॉल में कुल 47 किशोर बंदियों को रखा गया है।

विज्ञापन



बुधवार की देर रात यहां रह रहे चार बंदियों ने खिड़की की ग्रिल काट दी। बंदियों ने चादर के सहारे बंदी गृह से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर अफरा तफरी का महौल बन गया। डीएम ने होमगार्डों को सेवामुक्त करने के आदेश दिए हैं। आलाधिकारी मामले की जांच में लगे हैं।


इससे पूर्व सोमवार को सोमवार को जेल पुलिस बालिग हुए चार बंदियों को जब लेने के लिए पहुंची थी तो साथी बंदी भड़क गए। उन्होंने अधीक्षक प्रेमेंद्र कुमार से चारों को न ले जाने की बात कही थी। उन्होंने मना किया तो बंदी उग्र हो गए थे। अधीक्षक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू की थी। हॉल में रखी मेज कुर्सियां फेंकी। बिल्डिंग में बाहर की ओर लगे शीशे भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन



अधीक्षक और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मारपीट की। इससे अधीक्षक के हाथ में चोट भी आई थी। बवाल के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी। बावजूद इसके बंदियों के फरार हो जाने से प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें