फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवैध वसूली में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 25 May 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा हाईवे पर गश्त के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत की गई थी। इस मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर एक दरोगा व तीन सिपाहियों को एसपी ने निलंबित किया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

अपराधिक घटनाएं रोकने को लेकर रात में पुलिस गस्त करती है। मगर सिकंदरा थाना पुलिस के कर्मी वसूली करने में जुट गए। सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक, डंपर व अन्य वाहन चालकों से वसूली की जा रही थी। इस मामले की किसी ने एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने गोपनीय तरह से जांच करानी शुरू की।
जांच में पाया गया कि सिकंदरा थाने में तैनात उप निरीक्षक जयवीर यादव रात में सरकारी वाहन से चालक शिवम यादव, सिपाही अनिल यादव, कुलदीप यादव के साथ हाईवे पर भ्रमण कर चेकिंग के नाम पर वाहनों से वसूली करते हैं। गोपनीय निगरानी में लगे आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। एसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि वसूली के आरोप में चारो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें