फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में कच्ची कोठरी ढहने से दंपति समेत चार की दर्दनाक मौत

Thu, 06 Sep 2018 01:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर व अासपास के जिलों में बारिश का कहर चरम पर है। कहीं जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो कहीं घर गिरने से लोगों की मौतें हो रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार सुबह हरदोई जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कच्ची कोठरी ढहने से दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गयी।
विज्ञापन


यह घटना हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के चमरताला की है। यहां सुबह करीब 4 बजे कच्ची कोठरी भरभराकर ढह गई। कोठरी में सो रहे छोटेलाल (65) पुत्र नत्था, उनका पुत्र राम खिलावन ( 45) पुत्र, रामखेलावन की पत्नी राजरानी (40) और पुत्री रानी मलबे में दब गए।
 
विज्ञापन

डेमो पिक
जब तक मलबे से इन चारों को निकाला गया, तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल पसरा है। 

वहीं बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से हरदोई हरियावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंडाखेड़ा निवासी राजेंद्र( 45) पुत्र कन्हैया की मौत हुई थी। एक अन्य घटना में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर में बालिस्टर( 50) पुत्र रामदयाल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें