फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने एक बार फिर ली चार की जान

Sun, 06 Nov 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर में बीती रात महज एक घंटे के अंतराल पर दो सड़क हादसे हुए जिनमें बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में किसी ने भी सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट नहीं पहना था और शराब के नशे में बाइक तेज चला रहे थे।
विज्ञापन


जानाकारी के मुताबिक दोनों घटनाएं चंदपुरवा और इंगोहटा हाइवे के बीच की है। पहली घटना शनिवार रात तकरीबन साढे आठ बजे की है। इस सड़क हादसे में दो युवक शराब के नशे में बाइक पर तेजी से तेहरागांव की ओर जा रहे थे। अचानक सामने आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक थाना दीवार का रहने वाला था जबकि दूसरा सुमेरपुर से था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद दोनों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजे गए और परिजनों को सूचित किया गया।   उधर दूसरी घटना रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे की है। हमीरपुर रमेड़ी मोहल्ले के रहने वाले अनुराग(22) अपने दोस्त धर्मेंद्र(24) के साथ मुख्यालय सुमेरपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मुख्यालय की तरफ आ रहे एक डंफर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, दोनों दूर तक घिसट खाते हुए जमीन पर गिरे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। धर्मेंद्र रोडवेज बस का ड्राइवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
             
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें