फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार और मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 34
विज्ञापन



- जिला अस्पताल में बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। जिले में धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले चार दिनों में चार और लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मरीज जिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज ले रहे हैं। सभी डेंगू पॉजिटिव मरीज खतरे से बाहर बताए गए हैं। इसके साथ ही शहर में संचालित प्राइवेट अस्पतालों में भी कुछ लोग डेंगू पॉजिटिव आने पर इलाज करा रहे हैं। ऐसे में साफ सफाई और कुछ अन्य सावधानी बरत कर डेंगू की चपेट में आने से बचा जा सकता है।



जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समय जिले में डेंगू का प्रभाव बढ़ रहा है तो सतर्कता के तौर पर अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों की सबसे पहले खून की जांच कराई जा रही है। अगर मरीज की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम पाई जाती है तो उन मरीजों की तुरंत कार्ड से डेंगू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 22 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि लोगों को डेंगू की चपेट में आने से बचने के लिए खुद भी सावधानी बरतनी चाहिए। घर के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

किसी भी जगह पर ज्यादा दिन तक जलभराव न रहने दें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए ऐसे कपड़े पहनें। जिससे ज्यादा से ज्यादा शरीर ढ़का रहे। घर पर लगे गमलों में पानी न भरे इस पर भी ध्यान दें। खान-पान का भी विशेष ध्यान दें। अगर डेंगू पॉजिटिव आता है तो बिल्कुल लापरवाही न बरतें और तुरंत ही डाक्टर से इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें