फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डेंगू के चार मरीज और मिले, मौसम परिवर्तन से फेफड़े हो रहे प्रभावित, बुखार और डायरिया की भी समस्या बढ़ी

Wed, 23 Oct 2024 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उर्सला के डॉ. एमएल विश्वकर्मा ने बताया कि बुखार और सर्दी-खांसी के 400 करीब रोगी पहुंचे। तेज बुखार व डायरिया के आठ रोगी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मौसम का बदलाव संक्रामक बीमारियों को बढ़ा रहा है। मंगलवार को डेंगू के चार और मरीज मिले। जनवरी से अब तक 201 मामले डेंगू के पाए गए हैं। वहीं, तापमान में परिवर्तन फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है। मरीज तेज बुखार के साथ ही सांस फूलने की शिकायत लेकर हैलट अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब 350 मरीज पहुंचे, जिसमें करीब 50 रोगी तेज बुखार, सर्दी खांसी, डायरिया और सीने में संक्रमण की समस्या से प्रभावित रहे। उर्सला के डॉ. एमएल विश्वकर्मा ने बताया कि बुखार और सर्दी-खांसी के 400 करीब रोगी पहुंचे। तेज बुखार व डायरिया के आठ रोगी भर्ती हुए हैं।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रिचा गिरी ने बताया कि 50 रोगियों को डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि जांचों के लिए भेजा गया है। दिन में तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग पंखे कूलर का प्रयोग कर रहे हैं और रात में सर्दी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 में डेंगू की पुष्टि हुई
यह बदलाव ही बीमारियां बढ़ा रहा है। संचारी रोगों के नोडल अधिकारी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि डेंगू के अभी करीब सात रोगी भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट के अनुसार 10 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें